शहर

गुजरात में केमिकल लीक होने से लगी आग, तीन मजदूरों की जिंदा जलकर मौत; कई अन्य झुलसे

Gujrat Fire: गुजरात में गोदाम में केमिकल लीक होने से भीषण आग लग गई। जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए। इस हादसे में एक मजदूर लापता है। शनिवार को यह हादसा बिलिमोरिया तालुका के देवसर गांव में हुआ। फिलहाल गोदाम में कूलिंग ऑपरेशन जारी है-

Image

गुजरात में केमिकल लीक होने से लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Gujrat Fire: गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह एक गोदाम में केमिकल लीक के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें तीन मजदूरों की जलकर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस उपाधीक्षक बीवी गोहिल के अनुसार, यह घटना बिलिमोरिया तालुका के देवसर गांव में हुई।

केमिकल लीक होने लगी आग

कुछ मजदूर एक ट्रक से रसायनों से भरे बैरल उतार रहे थे, तभी अचानक एक बैरल से केमिकल लीक होने लगा और आग फैलने लगी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

एक मजदूर अभी लापता

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मामलतदार जगदीश चौधरी ने बताया कि ट्रक में आग लगने के बाद आग की लपटें गोदाम में फैल गईं, जिससे तीन मजदूर बुरी तरह फंस गए। एक मजदूर अभी भी लापता है। फिलहाल गोदाम में कूलिंग ऑपरेशन जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर  क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी