शहर

बिहार के अररिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्जनभर से अधिक लोग झुलसे

Muharram Procession: बिहार के अररिया में बुधवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 15 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें से सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • अररिया के पिपरा बिजवार की घटना।
  • जुलूस के दौरान करंट से झुलसे लोग।
  • झुलसने से सात लोगों की हालत गंभीर।

Araria Muharram Procession: बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में बुधवार को मुहर्रम जुलूस में एक बड़ा हादसा हो गया। अररिया के पिपरा बिजवार इलाके में मोहर्रम जुलूस निकाला गया था और जुलूस में शामिल कई लोग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए।

हादसे में 15 से अधिक लोग झुलसे

जानकारी के अनुसार, इस घटना में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पलासी थाना के पिपरा बिजवाड़ इलाके में मोहर्रम के जुलूस के दौरान 15 लोग बिजली करंट लगने से घायल हो गए।

कई लोगों की हालत गंभीर

मुहर्रम का जुलूस पिपरा बिजवाड़ से धबड़ी जाने के क्रम में एक खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के सम्पर्क मे आने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद जुलूस में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पलासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। यहां पांच लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए अररिया के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। कई लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी है। बता दें कि बिहार के विभिन्न स्थानों में बुधवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया है। मुहर्रम को देखते हुए कई शहरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!