शहर

Gurugram: अस्पताल में घुसकर महिला पर एसिड अटैक, नूंह से पीछा करते हुए आया था आरोपी

गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में एक युवक ने 24 वर्षीय महिला पर एसिड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की, जिससे घायल होकर वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Gurugram Acid Attack: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने हॉस्पिटल में घुसकर एक 24 वर्षीय युवती पर एसिड फेंक दिया। जिससे महिला के चेहरे और शरीर के कई हिस्से झुलस गए। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी पुलिस पीड़िता का बयान नहीं ले पाई है। जिसकी वजह से केस भी दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक ने महिला के साथ की मारपीट

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला हरियाणा के नूंह जिला की रहने वाली है। रविवार को वह अपने अपनी मौसी से मिलने के लिए गुरुग्राम के सुभाष नगर इलाके में उनके घर आई हुई थी। इसी दौरान नूंह का रहने वाला एक युवक भी उससे मिलने के लिए पीछे-पीछे गुरुग्राम आ पहुंचा। वह महिला से मिलने की जिद करने लगा। रविवार शाम को दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान युवक ने महिला के साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गई।

महिला के परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार रात को करीब 8:30 बजे आरोपी युवक भी अस्पताल पहुंच गया। उसने मौके का फायदा उठाकर महिला पर एसिड से हमला कर दिए। जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। महिला को फौरन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि एक महिला पर अस्पताल में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की सूचना मिली थी। अभी उसकी स्टेटमेंट नहीं ली जा सकी है। म हिला फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला और उसके परिवार के बयान दर्ज करने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article