शहर

मोहाली कोर्ट के बाहर शख्स की गोली मारकर हत्या, गोल्डी बराड़ रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के मोहाली कोर्ट के बाहर बुधवार को एक शख्स की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ रोहित गोदारा, विक्की पहलवान ने ली है।

Mohali court Murder

मोहाली कोर्ट के बाहर हत्या

पंजाब के मोहाली कोर्ट के बाहर बुधवार को एक शख्स की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हड़कंप की स्थिति है। हालांकि, घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। लेकिन, हत्यारे वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पीड़ित अपनी पत्नी के साथ अदालत गया था, तभी हमलावरों ने उसपर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेर दिया है और नमूने एकत्र करने के लिए वहां एक फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।

गुरविंदर के हत्या की जिम्मेदारी किसने ली

इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक अपुष्ट पोस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान ने गुरविंदर की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए गुरलाल सिंह बराड़ की हत्या में उसकी कथित संलिप्तता का हवाला दिया। विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल सिंह बराड़ की 2020 में चंडीगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश में गुरविंदर की हत्या किए जाने का अंदेशा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। भरी सड़क और दिन दहाड़े इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनान रहते हैं। बावजूद इसके इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से वारदात के बाद रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने कहा कि गुरविंदर एनडीपीएस के एक मामले में कोर्ट में पेशी पर आया था। उसके खिलाफ अफीम रिकवरी का एक मामला कोर्ट में चल रहा था। लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर था। हालांकि, गुरविंदर का क्रिमिनल बैकग्राउंड था। हमलावरों की संख्या 2 थी। फिलहाल, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर ली जाएगी।

गुरलाल बराड़, पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष और कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई था। उसकी अक्टूबर 2020 में चंडीगढ़ के एक मॉल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस गोलीबारी के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले तो उसे लगा कि कार का टायर फट गया है लेकिन फिर उसने एक टोपी पहने और गोरे रंग के व्यक्ति को बहुत करीब से कई गोलियां चलाते देखा।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर का दूसरा साथी कुछ दूरी पर बाइक पर उसका इंतजार कर रहा था। डीआईजी नानक सिंह ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमें कुछ अहम सुराग मिले हैं और यह भी जानकारी है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिलवाया। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article