शहर

Saharanpur News: होटल में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 03:23 PM IST

सहारनपुर के होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक दिन के लिए होटल में कमरा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीव फुटेज की जांच कर रही है।

Image

होटल में युवक ने की आत्महत्या (प्रतिकात्मक फोटो)

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना अंतर्गत एक होटल में शनिवार को 27 वर्षीय एक युवक ने छत के पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी रविवार को दी। मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहल्ला कुरहनी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे सदर बाजार इलाके के एक होटल में युवक की आत्महत्या के संबंध में सदर बाजार पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने मृतक को होटल के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "होटल के स्टाफ का फोन आया था कि उनके मेहमान दीपक ने डोरबेल बजाने पर जब दरवाजा नहीं खोला तो शक हुआ।" पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि दीपक ने शुक्रवार रात 2 बजे होटल में चेक इन किया था। उसने एक दिवसीय प्रवास के लिए रूम बुक किया था। इसके बाद जब वह बाहर नहीं आया, तो होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो शनिवार करीब 2:30 बजे होटल के कर्मचारियों ने जब दरवाजा तोड़ा तो दीपक को छत के पंखे से लटका हुआ पाया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। रिसेप्शन और सीढ़ी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। अधिकारी ने कहा कि दीपक (मृतक) के परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article