शहर

Thane News: डोंबिवली की बहुंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे के डोंबिवली के करीब स्थित खोनी पलावा बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। ये आग 8वीं मंजिल से लग कर 18वीं मंजिल तक पहुंच गई है। आग की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची है।

Image

खोनी पलावा बिल्डिंग में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे के डोंबिवली के पास स्थित खोनी पलावा बिल्डिंग में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। खोनी पलावा टाउनशिप बिल्डिंग की सभी मंजिलों पर आग लगने की जानकारी सामने आई है। बिल्डिंग में लगी भीषण आग फ्लैटों तक में फैल गई है। खोनी पलावा टाउनशिप बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी प्राप्त होते ही दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची है।

जानकारी के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बिल्डिंग में स्थित सभी फ्लैटों में आग के फैलने से पहले ही सभी निवासियों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। बता दें आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार आग फ्लैट के डक्ट क्षेत्र में लगी थी। उन्होंने ये भी बताया कि इस इमारत की प्रत्येक मंजिल पर फाइबर की शीट लगी हुई है।

क्या है आग लगने का कारण

खोनी पलावा टाउनशिप बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर शार्ट-सर्किट होने के कारण आग लगी थी। देखते ही देखते ये आग अन्य मंजिलों तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग एक नया निर्माण कार्य था। इसकी तीसरी मंजिल तक ही लोग रहा करते थे। शॉर्ट सर्किट से लगी आग के फैलने पर लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। 8वीं मंजिल से ये आग 18वीं मंजिल तक फैल गई। आग की घटना सुबह 11 बजे की है। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन अभी भी कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article