शहर

Pune News: पुणे के बंद पड़े वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट से लीक हुई क्लोरीन गैस, दमकलकर्मियों समेत 24 लोगों की हालत बिगड़ी

Chlorine Gas Leaks: लीक के बाद आसपास के इलाकों में गैस फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Image

पुणे के बंद पड़े वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट से लीक हुई क्लोरीन गैस, दमकलकर्मियों समेत 24 लोगों की हालत बिगड़ी

Pune Gas Leak: पुणे के कोंढवा इलाके में एक बंद पड़े वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 1 बजे गंगाधाम इलाके में स्थित एक बंद पड़े वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट के गोदाम में रखे क्लोरीन टैंक से गैस रिसाव हुआ।

लीक के बाद आसपास के इलाकों में गैस फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सुरक्षा उपकरणों की मदद से लीक हो रहे टैंक को बंद किया गया।

24 लोगों में दो फायरकर्मी भी

इस दौरान 22 स्थानीय निवासी और दो फायरकर्मी सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाए गए।

हादसे वाली जगह पर पहले प्लांट चलाने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने यूनिट को हटा दिया था, लेकिन क्लोरीन से भरा टैंक वहीं पड़ा रह गया था, जो संभवतः लावारिस हालत में होने के कारण लीक हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रभावित लोग और दोनों फायरकर्मी अब खतरे से बाहर हैं और ससून जनरल अस्पताल में निगरानी में रखे गए हैं।

जहरीली गैस से कुछ दिन पहले गई थी तीन मजदूरों की जान

हाल ही में पुणे जिले के पुरंदर तालुका में एक मशरूम इकाई की सेप्टिक टैंक की सफाई करने गए तीन मजदूरों की रविवार को कथित तौर जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। 26 अप्रैल को यह जानकारी सामने आई।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा जेजुरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलसर गांव में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एक मजदूर शाम 4:30 बजे सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए उसमें उतरा था। जब वह बाहर नहीं निकला, तो दो और मजदूर एक के बाद एक कर अंदर गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब कोई भी मजदूर बाहर नहीं आया, तो स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए अर्थमूवर मशीन का इस्तेमाल करके टैंक को ढकन को तोड़ दिया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article