शहर

अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल से हिला महाराष्ट्र, पकड़ में आया शाहिद, 15 से अधिक लड़कियों से संबंध बना वीडियो बनाया

Maharashtra Kolhapur News: पुलिस ने शाहिद सनदी को गिरफ्तार कर लिया है। वह इन वीडियो के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। बड़ी बात यह है कि इन वीडियो के आधार पर संबंधित युवतियों को धमकाया जा रहा था।

Image

अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल से हिला महाराष्ट्र, पकड़ में आया शाहिद, 15 से अधिक लड़कियों से संबंध बना वीडियो बनाया (सोशल मीडिया)

Kolhapur Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती सेक्स स्कैंडल के बाद अब कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल सामने आया है। महाराष्ट्र के अमरावती जैसी घटना अब कोल्हापुर में भी सामने आई है। शाहिद सनदी नाम के व्यक्ति द्वारा 15 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो बनाए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

इस मामले में पुलिस ने शाहिद सनदी को गिरफ्तार कर लिया है। वह इन वीडियो के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। बड़ी बात यह है कि इन वीडियो के आधार पर संबंधित युवतियों को धमकाया जा रहा था। आरोपी लड़कियों को कहता था कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वो वीडियो वायरल कर देगा। जहां लड़कियों को लगातार धमकी दी जा रही है, लेकिन पुलिस ने हाथ आरोपी तक पहुंच ही गए।

कैसे पकड़ा गया आरोपी शाहिद?

दरअसल, आरोपी के एक करीबी दोस्त को इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद उसने इस घटना का खुलासा किया। इसके बाद पीड़िताओं में से एक युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आगे आकर शिकायत दर्ज कराई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article