शहर

MP Weather: एमपी में आज भी बरसेंगे बादल, इन 5 जिलों में भारी बारिश का Alert, जानें मौसम का IMD अपडेट

MP Weather: एमपी में लगातार मॉनसून की बारिश हो रही है। मौसम विभगा के अनुसार 7 से 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज मंगलवार 6 अगस्त को भोपाल, इंदौर और जबलपुर के कई इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के आसार बने हुए हैं-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के एक्टवि होने से पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना है। आज 6 अगस्त मंगलवार को इंदौर, सागर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इन इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है, जिसे लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। एपमी में अबतक सामान्य से ज्यादा बारिश 593.1mm बारिश हो चुकी है। मॉनसून ट्रफ लाइन के गुजरने से कहीं जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार लो प्रेशर वाले एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मॉनसून ट्रफ लाइन के गुजरने की वजह से लगातार हो रही बारिश की वजह से एपमी में कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल, अगले तीन से चार दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार कम ही हैं।

इन जिलों में बाढ़ की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उत्तर पूर्ण और उसके पास के राज्यों में उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में दबाव बना हुआ है। जो पिछले 6 घंटों के दौरान 22km प्रति घंटे की स्पीड से पश्चिम- उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। सोवमार को सागर, उज्जैन के इलाकों में कई जगहों पर ग्वालिय और इंदौर के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश का दौर बना रह सकता है।

अबतक कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार एक जून से चार अगस्त तक एमपी में 593.1mm बारिश हो चुकी है। जो की सामान्य बारिश की तुलना में ज्यादा है। सामान्य बारिश 495.2mm मानी जाती है। जिसके अनुसार अभी तक एमपी में 20% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article