लखनऊ

'थूक जिहाद' के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा प्लान, लाने जा रही अध्यादेश, मिलेगा खाने-पीने की जानकारी का अधिकार

UP News: यूपी में थूक जिहाद के खिलाफ योगी सरकार एक्शन मोड में है। थूककर खाना खिलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी की जा रही है। इससे लोगों को खाने-पीने की आजादी के साथ खाने-पीने की जानकारी की आजादी का अधिकार भी मिलेगा।

Image

'थूक जिहाद' के खिलाफ योगी सरकार

UP News: यूपी में थूक जिहाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार उन्हें रोकने के लिए अध्यादेश (Ordinance) लाने की तैयारी कर रही है। इन अध्यादेशों के माध्यम से खाने में थूककर खिलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खान में थूकने और मानव अपशिष्ट के मामलों को रोकने के लिए यूपी सरकार आज लखनऊ में एक बड़ी बैठक का आयोजन कर रही है। इस बैठक में थूक जिहाद व मानव अपशिष्ट मिलाने को लेकर चर्चा की जाएगी और इसके खिलाफ सजा के कड़े प्रावधान किए जाएंगे।

इन अध्यादेशों को लाने की तैयारी

यूपी की राजधानी लखनऊ में होने वाली बैठक के दौरान थूक जिहाद आदि से निपटने के लिए दो अध्यादेश छद्म एवं सौहार्द विरोधी क्रियाकलाप निवारण एवं थूकना प्रतिषेध अध्यादेश 2024' (Prevention of mischief and anti-harmony activities and prohibition of spitting ordinance 2024) और 'यूपी प्रिवेंशन ऑफ कॉन्टेमिनेशन इन फूड (कंज्यूमर राइट टू नो) अध्यादेश 2024' (UP Prevention of Contamination in Food (Consumer Right to Know) Ordinance 2024) लाने की तैयारी कर रही है। इन अध्यादेशों के जरिए थूककर खाना खिलाने वालों के लिए सजा के कड़े प्रावधान किए जा सकते हैं।

खाने की जानकारी लेने का मिलेगा अधिकार

जानकारी के अनुसार, ये दोनों अध्यादेश एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इन अध्यादेशों के जरिए हर ग्राहक को अपने खाने को लेकर पूरी जानकारी लेने का अधिकार होगा। खाना कहां बन रहा है, कौन बना रहा है, कैसे बना रहा है आदि जानकारी हर ग्राहक का अधिकार है। यूपी सरकार के इन अध्यादेशों के माध्यम से लोगों को खाने-पीने की आजादी के साथ खाने-पीने की जानकारी की आजादी का अधिकार भी देने जा रही है।

मिलावटखोरों के खिलाफ भी उठाया कदम

सितंबर महीने के अंत में यूपी सरकार ने खाने में मानव अपशिष्ट और गंदी चीजों की मिलावट को लेकर भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि की गहन जांच के साथ वेरिफिकेशन के निर्देश दिए थे। इस दौरान दुकानों के बाहर काम करने वाले लोगों का नाम और पता डिस्प्ले करने के आदेश दिए गए थे। इसी कड़ी में अब सरकार थूककर खाना खिलाने वालों लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article