नोएडा

नोएडा में झूला बना फंदा, 9 साल की बच्ची की मौत, चिल्लाता रहा भाई

Noida News: नोएडा में दुपट्टे के झूले में झूलते समय 9 साल की बच्ची पलट गई और दुपट्टा उसके गले पर कसता गया। बच्ची की दम घुटने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

नोएडा न्यूज

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में झूला झूलते समय 9 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने पांच साल के भाई के साथ खेलने गई थी। झूला झूलते हुए बच्ची के गले में अचानक दुपट्टा फंस गया। भाई के शोर मचाने पर माता-पिता तुरंत पहुंचे, लेकिन तब तक दम घुटने से बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

झूलते समय दुपट्टा गले में फंसने से बच्ची की मौत

पुलिस ने बताया कि ये घटना सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले असलम अहमद परिवार की है। सोमवार को 9 साल की बच्ची सुबह घर की छत पर दुपट्टे का झूला बनाकर झूल रही थी। झूला झूलते समय वह अचानक पलट गई, जिससे दुपट्टा उसके गले में फंस गया और कसता चला गया। साथ ही में खेल रहे 5 वर्षीय भाई ने बहन को रोते देखा तो उसने शोर मचाया और अपने माता-पिता को बुलाया।

बच्चे की चीख-पुकार सुन परिजन छत पर पहुंचे और बच्ची को फंदे में फंसा हुआ देखा। तुरंत बच्ची को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। आनन-फानन में परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम से लिए भेजा और दुपट्टे को भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article