लखनऊ

ध्वस्त हुए रिकॉर्ड...7 साल 148 दिन का कार्यकाल, मुलायम, मायावती और अखिलेश से आगे निकले योगी आदित्यनाथ

UP CM: सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबा कार्यकाल चलाने वाले पहले सीएम बन गए हैं। उन्होंने, 7 साल 148 दिन तक कार्यकाल चलाकर पीछे के सभी मुख्यमंत्रियों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

Image

योगी आदित्यनाथ

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UP CM: उत्तर प्रदेश की सियासत के साथ एक और अध्याय जुड़ गया है। इस बार सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड कायम किया है। जी, हां दिवंगत समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पछाड़ते हुए योगी आदित्यनाथ ने सबसे लंबा शासन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। योगी आजादी के बाद सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने, लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम की कुर्सी पर विराजित रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे अधिक समय तक रहे थे। इसके अतिरिक्त लगातार 8वीं बार बतौर सीएम योगी विधानभवन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने वाले भी पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

इन नेताओं ने भी किया लंबा राज

लिस्ट में नेता चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी से काफी पीछे हो गए हैं। हालांकि, मायावती ने चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं, मुलायम सिंह यादव ने तीन बार सीएम पद की शपथ ली, लेकिन ये दोनों दिग्गज भी इस रिकॉर्ड को बनाने में असफल रहे। लेकिन, योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ दो बार में ही यह कारनामा कर दिखाया।

योगी ने तोड़ा नारायण दत्त तिवारी का रिकॉर्ड

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ऐसे भी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। आपको बता दें कि 25 मार्च 2022 को योगी ने दूसरी बार बतौर सीएम यूपी की कुर्सी संभाली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। नारायण दत्त तिवारी से साल 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी।

यूपी में सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम की लिस्ट

डॉ सम्‍पूर्णानन्‍द
  • 28/12/1954 से 09/04/1957
  • 10/04/1957 से 06/12/1960
चौधरी चरण सिंह
  • 03/04/1967 से 25/02/1968
  • 18/02/1970 से 01/10/1970
नारायण दत्त तिवारी
  • 21/01/1976 से 30/04/1977
  • 03/08/1984 से 10/03/1985
  • 11/03/1985 से 24/09/1985
  • 25/06/1988 से 04/12/1989
मुलायम सिंह यादव
  • 05/12/1989 से 24/06/1991
  • 04/12/1993 से 03/06/1995
  • 29/08/2003 से 13/05/2007
सुश्री मायावती
  • 03/06/1995 से 18/10/1995
  • 21/03/1997 से 21/09/1997
  • 03/05/2002 से 29/08/2003
  • 13/05/2007 से 15/03/2012
अखिलेश यादव
  • 15/03/2012 से 19/03/2017
योगी आदित्‍य नाथ
  • 19/03/2017 से 25/03/2022
  • 25/03/2022 से वर्तमान
उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए। नोएडा जाने से कुर्सी चली जाने का मिथक भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article