लखनऊ

Bahraich Wolf Attack: बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का अटैक जारी, हमले में 11 साल की बच्ची घायल

Bahraich Wolf Attack: बहराइच के मैकूपुरवा इलाके में भेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां बीती रात भेड़िए ने 11 साल की बच्ची को जबड़े में दबाकर ले गया। घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Image

बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का अटैक जारी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आदमखोर भेड़ियों का आतंक
  • 11 साल की बच्ची पर किया हमला
  • घायल का इलाज जारी

Bahraich Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां आए दिन भेड़िया बच्चों को उठाकर ले जा रहा है। मैकूपुरवा में भेड़िये ने फिर एक बच्ची पर हमला किया है। बीती रात भेड़िया यहां से 11 साल की बच्ची को जबड़े में दाबकर उठा ले गया। भेड़िये के अटैक से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। मासूम को इलाज के लिए सीएचसी महासी (CHC Mahasi) में भर्ती करवाया है। सीएचसी महासी के इंचार्ज डॉ. आशीष वर्मा ने बताया कि बच्ची को गंभीर रूप से घायल हालत में भर्ती कराया गया। बच्ची का इलाज अभी चल रहा है।

भेड़ियों को पकड़ने का अभियान जारी

बहराइच में लगातार भेड़ियों के अटैक हो रहे हैं। भेड़ियों अभी तक 8 मासूम समेत 10 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। साथ ही कई लोग इसके अटैक से घायल हैं। इससे देखते हुए वन विभाग ने एक्शन मोड में आते हुए भेड़ियों को पकड़ने की शुरुआत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों में 5 भेड़िए पकड़े जा चुके हैं। अन्य गाड़ियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जा रहा है और थर्मल ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

गांव के लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह

बहराइच में बढ़ते भेड़ियों के अटैक को देखते हुए गांव के लोगों को घर में सुरक्षित रहने की और दरवाजों को सही से बंद करके सोने की सलाह की गई है। साथ ही बच्चों और बड़ों को अकेले बाहर न घूमने के लिए कहा गया है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गांवों में पुलिसकर्मियों और शूटरों की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी रात में पेट्रोलिंग कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article