दिल्ली

अब दिल्ली NCR के लोग नमो भारत ट्रेन में कराएंगे प्री-वेडिंग शूट और बर्थडे ईवेंट, जानें कितना आएगा खर्चा

यात्रिगण कृपया ध्यान दें... प्री वेडिंग शूट हो, बर्थवे ईवेंट या कोई अन्य आयोजन, आपकी खुशियों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए नमो भारत की नई सेवा आ चुकी है। इस सेवा का इस्तेमाल करके आपकी खुशियों को नया ठिकाना मिलेगा और उन्हें मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक पाएगा। तो फिर देर किस बात की? अपनी खुशियों के इस नए ठिकाने पर चले आएं और नमो भारत के साथ उन हसीन लम्हों को हमेशा के लिए दिलों में बसा लें।

Image

सिर्फ 5 हजार रुपये में नमो भारत के अंदर होगा सेलिब्रेशन

दिल्ली और मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए तेज और सुगम यात्रा का आधुनिक साधन है। अब यही आधुनिक यातायात साधन यादों और रचनात्मकता का नया ठिकाने भी बनने जा रही है। NCRTC ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत लोग अब इस ट्रेन को निजी समारोहों, प्री-वेडिंग शूट, मीडिया प्रोजेक्ट्स और छोटे-मोटे आयोजनों के लिए नमो भारत ट्रेन बुक कर सकते हैं। इस तरह से देश की सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार रैपिड ट्रेन अब प्रीमियम इवेंट्स के वेन्यू भी रूप ले चुकी है।

पूरी ट्रेन बुक कर सकते हैं आप

NCRTC ने प्लानर्स, फोटोग्राफर्स, मीडिया एजेंसियों और आम लोगों के लिए इस सुविधा को और भी आसान बना दिया है। अब आप चाहें तो स्टेशन पर खड़ी ट्रेन या ट्रैक पर चल रही ट्रेन, दोनों में से किसी को भी बुक कर सकते हैं। यही नहीं, गाजियाबाद के दुहाई डिपो में एक मॉक-अप कोच भी तैयार किया है, जहां शूटिंग टीमें सामान्य सेवाओं को बाधित किए बिना पूरा सेटअप लगा सकती हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन क्रिएटिव टीमों के लिए अहम है, जिन्हें भीड़-भाड़ से दूर नियंत्रित माहौल की आवश्यकता है।

कितने रुपये में होगी बुकिंग

नमो भारत में बुकिंग की शुरुआत मात्र 5 हजार रुपये प्रति घंटे से होती है। सस्ते में यह सुविधा देकर NCRTC ने आम लोगों के लिए भी इस सुविधा को सुलभ बना दिया है। यही नहीं आयोजकों को उनके ईवेंट से पहले और बाद में भी 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ताकि वे सजावट, इक्विपमेंट सेटअप और सफाई आराम से कर सकें। आयोजकों को कस्टमाइजेशन की भी अनुमति है, लेकिन सभी कार्य सुरक्षा नियमों के दायरे में ही करने होंगे।

शूटिंग और आयोजन का समय क्या रहेगा

अगर आप नमो भारत में कोई समारोह या शूटिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि इसके लिए सुबह 6 से रात 11 बजे तक का समय दिया गया है। इस बीच आप किसी भी तरह का आयोजन या शूटिंग नमो भारत ट्रेन में कर सकते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि यात्रियों से जुड़ी सेवाएं प्रभावित न हों। विज्ञापन, डॉक्यूमेंट्री, फिल्म और कमर्शियल शूटिंग के लिए NCRTC ने अलग से नियम जारी किए हैं, जिनमें सुरक्षा, स्टेशन उपयोग और टीमों के मूवमेंट का पूरा विवरण शामिल है।

NCRTC स्टाफ की निगरानी में होंगी सभी गतिविधियां

ट्रेन और स्टेशन पर सभी तरह की गतिविधियां NCRTC के स्टाफ और सिक्योरिटी टीम की निगरानी में ही आयोजित होंगी। इससे न सिर्फ नमो भारत इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षित रहेगा, बल्कि प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित होगा। NCRTC के अनुसार उसका यह कदम उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत स्टेशनों और ट्रेनों को अल्पकालिक बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

दिल्ली में आनंद विहार, गाजियाबाद, दुहाई व मेरठ साउथ जैसे कुछ प्रमुख स्टेशनों पर मौजूद आधुनिक आधुनिक डिजाइन और आकर्षक आर्किटेक्चर के चलते नमो बारत ट्रेनें अब प्री-वेडिंग ईवेंट्स, प्रोफेशनल वीडियो प्रोडक्शन के लिए NCR में लोकप्रिय लोकेशन बनने वाली हैं। यह नई पहन न सिर्फ नवाचार को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि यात्रियों को नमो भारत ट्रेन के अनुभव से भावनात्मक तौर पर और भी जोड़ेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें