लखनऊ

Lucknow: पेट्रोल भरवाने आए ग्राहक, वाहनों में भर दिया पानी, जमकर हंगामा; ऐसे सुलझा मामला

लखनऊ के चिनहट स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में पेट्रोल की जगह पानी भरा जा रहा था। जब वाहन चालकों की गाड़ियां बंद होने लगीं, तब उन्हें इसका पता चला। जिसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर जमावड़ा लगा लिया। जिसके बाद ग्राहकों के पैसे लौटा दिए गए।

Image

गाड़ियों में पेट्रोल की जगह भर दिया पानी (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • वाहनों में पेट्रोल की जगह पानी भरने की घटना
  • फिलिंग स्टेशन मालिक ने लौटाए पैसे
  • बारिश को बताई घटना की वजह

Lucknow News: लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की पेट्रोल की जगह पानी भरा जा रहा था। जब इस बारे में ग्राहकों को पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद फिलिंग स्टेशन के मालिक ने ग्राहकों के पैसे लौटाए। साथ ही यह भी कहा कि बारिश के कारण यह समस्या हुई।

नयन फिलिंग स्टेशन की घटना

यह घटना लखनऊ के चिनहट स्थित नयन फिलिंग स्टेशन की है। जहां पर शुक्रवार को कई लोग पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे। लेकिन उनके वाहनों में तेल की जगह पानी भरा जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब लोग पेट्रोल भराकर आगे बढ़े तो उनकी वाहन बंद होने लगे और कई बार कोशिश करने के बाद भी शुरू नहीं हो सके। जिसके बाद उन्होंने मैकेनिक को दिखाया, तब जाकर पता चला कि वाहन में तेल की जगह पानी भरा गया है।

टैंक की कराई गई जांच

इस घटना का पता चलते ही पेट्रोल पंप पर जमावड़ा लग गया। वाहन चालकों ने इस बारे में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से जवाब मांगा। लेकिन कर्मचारी इस बात से मुकर गए। जब इस तरह की कई शिकायतें एक साथ आने लगी, तब इसकी जानकारी फिलिंग स्टेशन के मालिक रोहित सिंह को दी गई। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हो सकता है बारिश की वजह से यह समस्या हुई होगी। फिलिंग स्टेशन के मालिक रोहित सिंह ने ग्राहकों को पैसे लौटा दिए गए हैं। साथ ही टैंक की भी जांच कराई गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article