लखनऊ

UP Weather: यूपी में सर्दी का सितम जारी, बढ़ती ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today: यूपी में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। इन दिनों राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लेकिन, दिन के समय धूप खिली रहने से लोगों को राहत का एहसास हो रहा है। वहीं लोगों को कोहरे का कहर भी झेलना पड़ रहा है-

Image

यूपी का मौसम

Photo : Times Now Digital

UP Weather Today: यूपी में मौसम बदल रहा है। ठंड का कहर भी बढ़ने लगा है। राज्य में सुबह और शाम ठंड और कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। पूरे दिसंबर माह में लोगों को सुबह-शाम ठंड का असर साफ नजर आया, लेकिन, दिन के समय धूप से लोगों को राहत भी मिली। अब दिसंबर का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है। सर्दी और शीतलहर का कहर भी बढ़ता जा रहा है।

कैसा रहेगा आज का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिम और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, इस दौरान शीतलहर की चेतावनी नहीं है।

कैसे रहेगा आने वाला मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार पूरे भारत में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। यूपी में आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार आज बुधवार 18 दिसंबर को प्रदेश में कहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के शहरों का तापमान
अयोध्या 5℃
कानपुर 5.8℃
मेरठ 5.5℃
इटावा 6.1℃
फुरसतगंज 6.2℃
झांसी में 6.2℃
कैसा रहेगा अगले तीन दिनों का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार 19, 20 और 21 दिसंबर को राज्य का मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, दिन के समय हल्का और मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका है। इसके साथ ही 22 और 23 दिसंबर को भी मौसम साफ रहने के साथ ही कोहरा छाया रहने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article