लखनऊ

UP Weather: यूपी में आज बादल बनेंगे आफत! कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का भी खतरा बरकरार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने का भी अलर्ट है।

Image

यूपी में बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। यूपी में झमाझम बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के साथ ही पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज आगरा, महोबा, जालौन, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं फतेहपुर, उन्नाव, सहारनपुर, हरदोई, बांदा, चित्रकूट, शामली, मथुरा, मुजफ्फरनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, मुरादाबाद, रामपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आगामी दो दिनों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों में यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article