लखनऊ

UP Weather: आज लखनऊ समेत 43 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दो दिन बाद फिर लौटेगी उमस भरी गर्मी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज 43 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी में 26 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है।

Image

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-August-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर जारी है। कभी मानसून मेहरबान हो रहा है और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है तो कभी तपती धूप और गर्मी परेशान कर रही है। फिलहाल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। जिससे मौसम उमस भरी गर्मी से राहत बनी हुई है। आज भी यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। झमाझम बारिश का ये सिलसिला दो दिनों तक जारी रहने वाला है। जिसके बाद फिर से यूपी के लोगों को गर्मी और गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है।

आज यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में सोमवार को भी दोनों हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद एक बार फिर से मानसून की चाल धीमी पड़ने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में 29 अगस्त तक बारिश के आसार जताए गए हैं। लेकिन कोई अलर्ट फिलहाल जारी नहीं किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मऊ, वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी रायबरेली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर,बरेली, पीलीभीत, जालौन, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर,मुरादाबाद, बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर और रामपुर।

मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट

मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कन्नौज, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, संभल, बदायूं और जालौन।

26 अगस्त से बारिश में आएगी कमी

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में यूपी में सबसे अधिक बारिश वाराणसी के बाबतपुर में हुई। यहां पर 161.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में 26 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। तापमान की बात करें तो अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जिसके बाद इतनी ही बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article