लखनऊ

यूपी में आंधी-बारिश से लू की छुट्टी, आज भी तेज हवाओं संग बरसेंगे मेघ; इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: आज उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम रहने वाला है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज गरज-चमक और तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 28 मई तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी कमी आने के आसार हैं।

Image

यूपी में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-May-2025: उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 65 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। जिसकी रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं पर बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, साथ ही बेवजह घर से बाहर न निकलने को भी कहा है।

इन जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, चंदौली, वाराणसी, मऊ, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और शाहजहांपुर।

यूपी में कई जिलों में चली आंधी

यूपी में पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बुधवार रात से गुरुवार के बीच गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। साथ ही तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी रहा। इस दौरान बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटे और मेरठ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। वहीं आगरा, अलीगढ़, तराई क्षेत्रों के सात ही अन्य पूर्वी इलाकों में कुछ जगहों पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बुंदेलखंड के हिस्सों में भी गर्म हवाएं चलीं। इन जगहों पर आज बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। साथ ही लू की परिस्थितियां भी कमजोर होने के आसार हैं।

यूपी में तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने 28 मई तक यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं अगले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। गुरुवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे गर्म जिला झांसी रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान मेरठ में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article