लखनऊ

UP Weather: यूपी में मौसम का तांडव, आज 15 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-बिजली का भी खतरा

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज यूपी के 15 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान आंधी के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

Image

यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-June-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में यूपी के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश सोनभद्र के घोरावल में 110 मिमी हुई। वहीं श्रावस्ती में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अब बारिश का दायरा बढ़ने वाला है। यूपी के कई जिलों में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 27 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जून को यूपी में मूसलाधार बारिश हो सकती है। आज प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों पर बारिश हो सकती है। आईएमडी ने आज 15 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आंधी चलने, बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने आम लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है और कहा है कि बारिश और बिजली के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें। इस दौरान कच्चे और जर्जर मकानों से भी दूर रहें।

इन जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर और शामली।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी, संत रवि दास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बहराइच, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, संभल और बदायूं ।

इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, चंदौली, वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संत रवि दास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और महोबा।

जून में अब तक यूपी मे कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 21 जून के बीच यूपी में कुल 50.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जोकि सामान्य बारिश 45.6 मिमी से 11 फीसदी अधिक है। वहीं शनिवार को प्रदेशभर में औसतन 5.6 मिमी बारिश हुई। आज इससे अधिक बारिश दर्ज होने की संभावना है। वहीं तापमान की बात करें तो यूपी में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री पारा नीचे लुढ़क सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में इस दौरान कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी मानसून एक्टिव होने के बादल से मौसम ने करवट बदल ली है। शनिवार को यहां कभी धूप तो कभी छांव का दौर रहा। इस दौरान कहीं भी बारिश या बूंदाबांदी नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज लखनऊ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं सोमवार से बुधवार के दौरान भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। शहर में आगामी एक सप्ताह में झमाझम बारिश हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article