लखनऊ

UP Weather: यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, थमा तेज बारिश का दौर; गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज कहीं भी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि कुछ जगहों पर आज गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। 22 अगस्त से तेज बारिश का सिलसिला एक बार फिर यूपी में देखने को मिल सकता है।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-August-2025: उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां मंद पड़ गई है और तेज बारिश का दौर थम गया है। जिसके कारण एक बार फिर यूपी के लोगों को गर्मी और उमस परेशान कर रही है। तेज धूप के कारण लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। रात में भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। हालांकि 48 घंटे बाद यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 22 अगस्त से प्रदेश में फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। तब तक प्रदेशवासियों को उमस और गर्मी झेलनी पड़ेगी।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। जिसके कारण आज भी लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि सहारनपुर, बुलंदशहर, संभल और अमरोहा में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। 21 अगस्त को भी मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। गुरुवार को भी भारी बारिश का अनुमान नहीं है। सिर्फ हल्की से मध्यम बारिश ही कुछ जगहों पर देखने को मिल सकती है। तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

22 अगस्त से बदलेगा यूपी का वेदर

यूपी में 22 अगस्त से मौसम फिर से करवट बदलेगा और तेज बारिश का सिलसिला फिर से देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 23 अगस्त को भी पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। लेकिन न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article