लखनऊ

UP Weather: दिन में धूप-रात में ठंडक, दिवाली से पहले कितना बदलेगा यूपी का मौसम?

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में फिलहाल मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंडक और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है। दीपावली पर यूपी में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-October-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। इस बीच कहीं भी बारिश देखने को नहीं मिली। हालांकि सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन अभी भी दिन में सूरज की तपिश बरकरार है। जिससे दिन में गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि रात होते-होते तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम भी ठंडा हो रहा है। यूपी में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

यूपी में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में दीपावली तक मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। 23 अक्टूबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने वाला है। 22 अक्टूबर तापमान भी सामान्य ही रहेगा। जिसके बाद रात का पार थोड़ा नीचे लुढ़क सकता है। जिससे रात में ठंडक बढ़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी चार दिनों तक ऐसा ही तापमान बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

यूपी में कानपुर-उरई में रहा सबसे अधिक पारा

यूपी में शनिवार को अधिकांश शहरों में दिनभर आसमान साफ रहा। दोपहर में तेज धूप भी निकल रही। हालांकि शाम ढलने के साथ ही रात में हल्की ठंडक महसूस हुई। शनिवार को यूपी का सबसे अधिक तापमान कानपुर और उरई में दर्ज किया गया। इन शहरों का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान इटावा, मुरादाबाद और चुर्क में रहा, जहां का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार