Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों सर्दी-गर्मी का मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय मौसम ठंडा हो जा रहा है। वहीं दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। इस बीच हवा की गति भी धीमी बनी हुई है। जिससे प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिल्ली में इन दिनों एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया जा रहा है, कुछ इलाकों में एक्यूआई 300 से अधिक पहुंच गया है। राजधानी में 31 अक्टूबर तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। जिससे विजिबिलिटी में कमी आ सकती है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध भी छाई रह सकती है। हालांकि दिन में मौसम साफ हो जाएगा। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। तापमान में भी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
दिल्ली में क्यों बढ़ रहा प्रदूषण
दिल्ली में पिछले 24 घंटे हवा की रफ्तार बेहद धीमी रही। इस दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। जिसकी वजह से हवा में प्रदूषण का जहर बढ़ रहा है। दोपहर में तेज धूप खिली रही। जिससे लोगों को गर्मी ने परेशान किया। हालांकि शाम ढलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट आई। साथ ही मौसम भी ठंडा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में आज कितना है AQI
दीवाली से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। प्रदूषण के स्तर में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आज सुबह 7 बजे दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इस दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स 278 रही। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंच गया है। जिनमें बवाना में एक्यूआई 303, वजीरपुर में 361, विवेक विहार में 349, जहांगीरपुरी में 314, अशोक विहार में 304, द्वारका सेक्टर-8 में 327, नेहरू नगर में 310, आर.के. पुरम में 322 और सिरीफोर्ट में 317 दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
