लखनऊ

UP Ka Mausam 16-Sep-2025: यूपी में विदाई से पहले गरज रहे बदरा, सहरानपुर से सोनभद्र तक बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Sep-2025 लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मानसून ने विदाई से पहले जोर पकड़ लिया है। प्रदेश में तीन से चार दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में विदाई से पहले फिर गरजे बदरा (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण यूपी में कई नदियां अभी भी उफान पर हैं। किनारे वाले इलाकों में अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी के सहारनपुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, झांसी, ललितपुर, जालौन, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़, बांदा, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी, देवरिया, सुल्तानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, सीतापुर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलिया और गाजीपुर में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और उमस से राहत मिलेगी। इसके अलावा जिन जिलों में मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, उन जिलों में तेज धूप खिली रहेगी और तापमान बढ़ने के साथ उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में आने वाले तीन से चार दिनों में भी मौसम की स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी। यहां तेज बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी रहेगा। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। लेकिन जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!