लखनऊ

UP Weather 16-November-2025: यूपी में शीतलहर का सितम शुरू, आज 29 जिलों में अलर्ट जारी; कानपुर में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर देखने को मिलने लगा है। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। आज यूपी के 29 जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-November-2025: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। शीतलहर का दौर भी शुरू हो गया है। कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखन को मिल रही है। वहीं दिन का पारा सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में कमी आ रही है। शनिवार को प्रदेश के 10 जिलों का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। जिसके कारण ठंड का एहसास भी ज्यादा हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में आज 29 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट था। लेकिन तापमान में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिली। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। आज रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर और बदायूं में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में शीतलहर का दौर

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल यूपी में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस दौरान हल्की शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। इसके कारण मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का कहर बढ़ रहा है। आईएमडी के अनुसार आमतौर पर दिसंबर और जनवरी के बीच शीतलहर चलती है। इस दौरान सीजन के सबसे सर्द दिन रहते हैं। जिसमें दिन और रात का तापमान तेजी से नीचे लुढ़कता है। हालांकि इस साल नवंबर में शीतलहर के अलर्ट से सबसे ठंड दिन जल्दी आने की संभावना है।

लखनऊ में आज का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रहेगी। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटेगा और धूप खिलने से ठंड का प्रभाव भी कम हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!