UP Ka Mausam 11-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में चल रही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कानपुर समेत यूपी के कई जिले ऐसे हैं, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम के साथ अब दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। धूप की हल्की गरमाहट लोगों को ठंड से राहत देने लगी है। रात के समय चल रही पछुआ हवाओं से प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात बने हुए है। ला नीना इफेक्ट के चलते मौसम वैज्ञानिकों ने पहले की कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए थे। मौसम वैज्ञानिकों के कहे अनुसार, यूपी समेत आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। यहां कुछ ही दिनों में मौसम में भारी बदलाव देखा गया है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी दिनों में यूपी में शीतलहर की शुरुआत हो जाएगी। यूपी के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है।
यूपी में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
11 नवंबर यानी आज मंगलवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में रात के समय शीतलहर की स्थिति रह सकती है। आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिला है।
कल कैसा रहेगा यूपी में मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कल यानी 12 नवंबर और 13 नवंबर को मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन इस बीच कई जिलों में कई शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 14, 15, 16 नवंबर को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन इस पूरी अवधि के दौरान शहर में किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, न ही बारिश की कोई संभावना है और न ही शीतलहर का कोई अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि इस दौरान तापमान में कमी जरूर देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि रात के समय न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक रह सकता है।
