Aaj ka Mausam 11 November 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी में शीतलहर की एंट्री, श्रीनगर में 0 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा; केरल-माहे में बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 11 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में जहां ठंड जोर पकड़ रही है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज केरल, माहे और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में सोमवार को शीतलहर भी दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि आज मौसम का हाल कैसा रहेगा।
Aaj ka Mausam 11 November 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी में शीतलहर की एंट्री, श्रीनगर में 0 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा; केरल-माहे में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में बढ़ रही ठंड
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 400 पार पहुंचा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल और माहे में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
Delhi me Pradushan: दिल्ली में एक्यूआई 400 पार
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में जीरो डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में सर्दी ने पकड़ा जोर
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 6.8 डिग्री और नागौर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में तापमान में आई गिरावट
ओडिशा में सोमवार को 10 से अधिक स्थानों पर पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। इसी के साथ अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे ठंडा स्थान कंधमाल जिले का उदयगिरि रहा, जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में पहली शीतल लहर हुई दर्ज
दिल्ली में ठंड के दस्तक देने के बाद सोमवार को मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ठंडा इलाका आया नगर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बने रहने के आसार जताए हैं।
