लखनऊ

यूपी का मौसम 11 Aug 2025: सहारनपुर से कुशीनगर तक बारिश से भीगेंगे 31 जिले, तेज हवाओं से मिलेगी उमस से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा (11 Aug 2025): यूपी में बारिश का दौर जारी है। आगामी दिनों में भी यहां मौसम की चाल ऐसी ही बनी रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। आज आईएमडी ने यूपी 31 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Image

यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा (11 Aug 2025): उत्तर प्रदेश में बीते दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं तेज झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। यहां हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। एक तरफ यूपी में बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ तबाही मची हुई है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अब यूपी में बारिश के कमी आई है। प्रदेश में मानसून विदाई की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल, कहां होगी बारिश और कहां उमस वाली गर्मी करेगी बेहाल।

आज यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, आज यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही शामली, बुलंदशहर, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर हल्की बारिश की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बता दें कि आगामी दिनों में भी यूपी में बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। लेकिन दिन गुजरने के साथ बारिश का दौर थमना शुरू होगा और मानसून विदाई की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 12 अगस्त को पूर्वी यूपी में ही बारिश होने की संभावना है। वहीं 13 और 14 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद 15 को फिर बारिश में कमी आएगी और केवल पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article