लखनऊ

UP Ka Mausam 07-Oct-2025: यूपी में कूल-कूल हुआ मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत, आज भी कई जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-Oct-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। बारिश के साथ ही यहां हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है और प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Image

यूपी में कूल-कूल हुआ मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Ka Mausam 07-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम सुहावना बना हुआ है। सितंबर के अंतिम दिनों में मानसून की विदाई के बाद से प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा था। मानों सितंबर नहीं यहां मई-जून महीनों हो। आमतौर पर सितंबर का अंत आते-आते मौसम में बदलाव होने लगता था और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती थी, लेकिन इस साल सितंबर में मानसून की विदाई के बाद भीषण गर्मी पड़ी। लेकिन अब मौसम एक बार फिर बदल गया है। यहां मौसम ने ऐसा मोड़ लिया कि अब गर्मी नहीं बल्कि ठंड महसूस की जा रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बारिश अपने साथ गुलाबी ठंड लेकर आई है। रात के समय हल्की ठंड होने लगी है। गर्मी से बचने के लिए चल रहे एसी-कूलर अब बंद हो गए हैं।

सोमवार को नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, शामली समेत यूपी के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम कूल-कूल बना हुआ है। नोएडा, गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी में मौसम की सुहावना बना रहेगा। बादलों की आवाजाही के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। मंगलवार यानी आज वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, गाजीपुर, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, संत रविदास नगर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, फर्रुखाबाद, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अमेठी, शाहजहांपुर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, औरैया और बदायूं में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना रहेगा।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 9 अक्टूबर तक यूपी में आगामी दिनों में बारिश का दौर पूरी तरह से थम जाएगा और मौसम साफ बना रहेगा। उसके बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन उसके बाद प्रदेश में एक बार फिर बारिश की शुरुआत होगी। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों में 11-12 अक्टूबर के बाद फिर बदरा बरस सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें