लखनऊ

UP Ka Mausam 06-June-2025: उत्तर प्रदेश में बढ़ा तापमान, आसमान से बरसेगी आग, जानें कब होगी राहत की बारिश

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-June-2025 लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में तेज हवाओं और बारिश का दौर थम गया है। यहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है और भीषण गर्मी पड़नी शुरु हो गई है। बताया जा रहा है कि कई जिलों में आज 45 डिग्री सेल्सियस तापमान जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में आसमान से आग बरसेगी।

Image

उत्तर प्रदेश में बढ़ा तापमान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-June-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल एक बार फिर बदल गई है। बदलते मौसम का असर गुरुवार से ही देखने को मिल रहा है। आसमान साफ होने लगा है और तेज धूप खिल रही है। तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि मानसून से पहले यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। यूपी में आगामी दिनों में चार से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में हीटवेव चलने के आसार भी जताएं है।

यूपी में आसमान से बरसेगी आग

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। यहां तेज हवाओं का दौर थम गया है, जिसके बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। बढ़ते तापमान के साथ यहां उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ेगा। बता दें कि आगामी 5 दिनों में प्रदेशवासियों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। बीते दिनों गर्मी से मिली राहत का दौर समाप्त हो गया है। मानसून से पहले गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कई जिलों में आज तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बन जाएगी।

यूपी में 3 दिन बाद बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी में मौसम की चाल 9 जून को एक बार फिर बदलेगी और बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। लेकिन उससे पहले यूपी वासियों को गर्मी से जूझना पड़ेगा।

यूपी में कब होगी मानसून की एंट्री

इस साल मानसून ने समय से पहले केरल और मुंबई में प्रवेश किया था, लेकिन उसके बाद से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई। अब फिर एक बार मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके अनुसार माना जा रहा है कि यूपी में मानसून की दस्तक 18 जून से 20 जून तक हो सकती है। बदलती मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मानसून के जल्द आने की भी उम्मीद जताई गई है, लेकिन एक तय समय की पुष्टि करना भी कठिन बताया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article