लखनऊ

UP Weather: यूपी में मौसम का तांडव! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जल्द सर्द होने लगेंगी रातें

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। 6 और 7 अक्टूबर को वेस्ट यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Image

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-October-2025: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी अपना जोर दिखा रही है। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ, वाराणसी समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। 6-7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मध्यम से भारी बारिश के साथ ही ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस और नम हवाओं के आने से उत्तर भारत का मौसम तेजी से बदलने वाला है। जिससे 10 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं भी चलने का अलर्ट है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि आज पश्चिमी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

यूपी में आज किन शहरों में होगी बारिश?

मिर्जापुर, सोनभद्र, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, बलिया और चंदौली में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, जौनपुर और संतरविदासनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, महोबाद, झांसी, ललितपुर और हमीरपुर में भी येलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में तेजी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं पहुंचने की संभावना है। जिसके प्रभावत से पूरे उत्तर भारत में तेजी से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। कल से पश्चिमी यूपी में भी बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ेगा। वहीं 6 और 7 अक्टूबर को तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जिसके प्रभाव से 10 अक्टूबर से बर्फीली हवाओं का असर मैदानों में भी देखने को मिल सकता है। जिससे रात के पारा तेजी से लुढ़क सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article