लखनऊ

UP Weather Forecast: यूपी में गर्मी का कहर बरकरार, इन जिलों में आज लू चलने का अलर्ट

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आज पूर्वी यूपी में लू चल सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में हीटवेव चलने की संभावना नहीं है।

Image

यूपी के मौसम की अपडेट

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। यहां चिलचिलाती धूप के कारण दिन में लोगों का घर से निकलता मुश्किल हो गया है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। यूपी में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की भी संभावना नहीं है। हालांकि लोकल सिस्टम बनने के कारण कुछ स्थानों पर अचानक बारिश हो रही हैं, लेकिन इससे तापमान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। लोकल सिस्टम बनने के कारण मंगलवार शाम को नोएडा में भी में छिटपुट बारिश हुई। लेकिन इससे गर्मी और तापमान पर कोई असर नहीं दिखा है।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम रहने की संभावना है। आज पश्चिमी यूपी में हीटवेव को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं हुई हैं। लेकिन आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में लू चलने के आसार हैं। मंगलवार को चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, बांदा, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर और सोनभद्र में लू चल सकती है। इसके साथ ही गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर और उसके आसपास के इलाकों में हीटवेव की संभावना है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दिन में धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लेकिन रात में यहां ओस का असर दिखा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का तापमान 39.6 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। कल यहां भी हीटवेट चलने के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article