लखनऊ

UP Weather: यूपी में अचानक बढ़ी ठंड, तापमान 8 डिग्री तक लुढ़का; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पारा लुढ़कर कर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में कई जिलों में ठंड बढ़ गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

UP Weather: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, खासकर सुबह और शाम के समय। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

ठंड का तेवर दिखना शुरू

दिसंबर के शुरुआत में ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिलती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम रहेगा और सुबह और शाम को मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

किन जिलों में है कोहरे का अलर्ट?

आज, शनिवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बहराइच में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में भी सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और दिन में धूप निकलने की उम्मीद है।

तापमान में आई गिरावट

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में न्यूनतम तापमान 8.0 से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रामनगरी अयोध्या में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में भी तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजधानी लखनऊ में भी सर्दी बढ़ गई है और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article