लखनऊ

UP News: पंप निकालने गए थे कुएं में, तीन की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 01:55 PM IST

UP Sonbhadra News: तीनों युवकों के मौत से नाराज गांव वालों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गांव वालों का कहना है कि सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दें।

Image

UP News: पंप निकालने गए थे कुएं में, तीन की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कुएं में लगे पंप को निकालने गए दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों की मौत जहरीली गैस निकलने के कारण हुई है। तीनों युवकों के मौत से नाराज गांव वालों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गांव वालों का कहना है कि सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दें। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, उप जिलाधिकारी निखिल यादव भी पहुंचे।

दम घुटने से हुई मौत

दरअसल, मामला सुबह करीब छह बजे रायपुर क्षेत्र के बिजवार गांव की है। मृतकों की पहचान सूर्य प्रकाश (31), दीपक (35) और बलवंत (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रकाश के घर के पास एक कुंआ था। प्रकाश कुएं में लगे पंप को निकालने के लिए उसमें उतरा था। तभी उसका दम घुटने लगा। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई दीपक भी कुएं में उतर गया और उसका भी दम घुटने लगा।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दोनों की हालत देखकर पड़ोसी बलवंत दोनों को बचाने कुएं में उतरा। लेकिन उसका भी दम घुटने लगा, जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद गांव वालों ने उसे किसी तरह कुएं से बाहर निकालकर वैनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। इसके बाद यहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना से नाराज ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग करने लगे।

मौके पर विधायक भी पहुंचे

वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि इसकी सूचना सदर विधायक भूपेश चौबे, उप जिलाधिकारी निखिल यादव और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर किसी तरह नाराज गांव वालों को शांत कराया गया। हालांकि इन सब मामले की पुलिस जांच कर रही है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article