Holi Special Bus: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग होली की तैयारियों जुटा है। होली पर यात्रियों को बसों की बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारियां जोरों पर है। इस बार होली आठ मार्च को है। होली का पर्व मनाने के लिए लोग अपने घरों को जा रहे हैं। होली के चार दिन पहले और होली के पांच दिन बाद तक स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि घर पहुंचने या फिर वापसी के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो। होली स्पेशल बसें तीन मार्च से आगामी 12 मार्च तक चलेंगी। लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में यह होली स्पेशल बस सेवा चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि यह बसें दोगुना चक्कर लगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य पर छोड़ेंगी, ताकि त्यौहार के सीजन में लोगों की भीड़ न हो पाए। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम 2065 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, सात से आठ मार्च को सभी 20 इलाकों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रहेगी।
लखनऊ
Lucknow Roadways: होली पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत, यूपी रोडवेज बसों से सफर होगा आसान, चलेंगी अतिरिक्त बसें
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 2, 2023, 06:40 PM IST
Lucknow Holi Special Bus: होली पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने घर जाने और फिर वापस लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। तीन से 12 मार्च तक होली स्पेशल रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में यह होली स्पेशल बस सेवा चलाई जाएंगी। पर्यवेक्षक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस अड्डे पर मौजूद रहेंगे।
होली पर होगा स्पेशल रोडवेज बसों का संचालन
KEY HIGHLIGHTS
- परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों को दी बड़ी राहत
- तीन से 12 मार्च तक होली स्पेशल रोडवेज बसों का संचालन
- पर्यवेक्षक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस अड्डे पर रहेंगे मौजूद
