लखनऊ

UP Accident: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक परिवार के 4 लोगों की मौत

UP Accident News: यूपी के बहराइच में बहराइच -लखनऊ राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण बजरी से लदे ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Image

बहराइच में भीषण सड़क हादसा

UP Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के बहराइच -लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार को बजरी से भरा एक ट्रक मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस भीषण सड़क में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि यह हादसा घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण हुआ है। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे मदन कोठी के पास घने कोहरे के कारण बजरी से लदे ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में 4 लोगों की जान चली गई।

ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान लालूही गांव निवासी करण (32), उसकी पत्नी सेनू (28), बेटे विक्की (तीन) और मानिकपुर भगवानपुर के निवासी सेनू के भाई चंद्रकिशोर (35) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोटरसाइकिल से बाराबंकी जिले के कोटवाधाम में वार्षिक मेले में शामिल होने जा रहे थे। बाराबंकी के कोटवाधाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले में हर साल पड़ोसी जिलों से श्रद्धालु आते हैं। उसी में शामिल होने जाते हुए परिवार हादसे का शिकार हो गया।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। रास्ता सही तरह से दिखाई नहीं दे रहा था। यही कारण है कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई और उसके बाद खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article