लखनऊ

BJP ने तलब की यूपी निकाय चुनाव की रिपोर्ट, भितरघात करने वाले MP-MLA पर होगी कार्रवाई

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 16, 2023, 11:25 AM IST

जिन इलाकों में किसी मंत्री, सांसद, विधायक या पदाधिकारी के भितरघात से पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचा है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Image

बीजेपी ने तलब की यूपी निकाय चुनाव की रिपोर्ट

Photo : ANI

UP Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में सभी 98 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों से निकाय चुनाव की रिपोर्ट तलब की है। इस रिपोर्ट के आधार पर पार्टी निकाय चुनाव में भितरघात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पार्टी को विभिन्न जिलों से निकाय चुनाव में सांसदों और विधायकों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं।

17 नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा

बीजेपी ने 17 नगर निगम 89 नगरपालिका और 191 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर चुनाव जीता है। जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट का आकलन करने के बाद पार्टी के शीर्ष नेता आगे की कार्रवाई करेगी। जिन इलाकों में किसी भी मंत्री, सांसद, विधायक या पदाधिकारी के भितरघात से पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचा है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। पार्टी को हराने में सक्रिय रहे नेताओं के खिलाफ नोटिस देने और निष्कासित करने की भी कार्रवाई होगी।

SP-BSP का प्रदर्शन

नगर निगमों में बीजेपी ने सभी 17 मेयर, 813 पार्षद, नगर पालिका परिषदों में 89 अध्यक्ष और 1360 सभासद, 191 नगर पंचायत अध्यक्ष और 1403 वार्ड में सदस्य के पदों पर जीत हासिल की है। मुख्‍य विपक्षी दल सपा ने नगर निगमों में 191 पार्षद, 35 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 425 सभासद, 79 नगर पंचायत अध्यक्ष और 485 वार्ड सदस्य के पदों पर कब्जा जमाया है।

बहुजन समाज पार्टी ने नगर निगमों में 85 पार्षद, 16 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष और 191 सभासदों के अलावा 37 नगर पंचायत अध्यक्ष और 215 वार्ड सदस्यों के पदों पर विजय हासिल की है। कांग्रेस ने नगर निगमों में 77 पार्षद, चार नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष, 91 सभासद और 14 नगर पंचायत अध्यक्ष, 77 वार्ड सदस्य के पदों पर चुनाव जीता।

हालांकि, बीजेपी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सभी 17 मेयर पदों पर कब्जा जमाया है। साथ ही नगरपालिका और पंचायतों की सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। लेकिन इन सबके बीच बीजेपी में भितरघात का भी जमकर हुआ। अब इसी की समीक्षा होने जा रही है, जिसके बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।

(Input from Mukesh Kumar)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article