लखनऊ

UP News: पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को लगेंगे विकास के पंख, मास्टर प्लान में ये 19 शहर होंगे चिह्नित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 03:27 PM IST

Economic Zone Cities: यूपी में 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सरकार ट्रांस्पोर्ट नगर, आर्थिक जोन और ग्रीन क्षेत्र को आरक्षित करेगी। इसके लिए पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को विकास के लिए 50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

Image

UP News: पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को लगेंगे विकास के पंख, मास्टर प्लान में ये 19 शहर होंगे चिह्नित (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

Green Area Cities: उत्तर प्रदेश में विकास की गति को तेज करने के लिए प्रदेश की सरकार पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में ट्रांस्पोर्ट नगर, आर्थिक जोन और ग्रीन क्षेत्र को आरक्षित करेगी। प्रदेश की सरकार इसके लिए इन शहरों को विकास के लिए 50 करोड़ रुपए देगी। वहीं, इसके लिए विकास प्राधिकरणों को पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को मास्टर प्लान में चिह्नित करना होगा।

हालांकि, आर्थिक जोन में लघु उद्योग, व्यावसायिक गतिविधियों के साथ ही कॉरपोरेट सेक्टर के ऑफिसों के लिए भी स्थान आरक्षित होंगे। वहीं, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही ट्रांजिड ओरियंटेड डेवलपमेंट के लिए जगहों को चिह्नत किया जाएगा।

बता दें प्रदेश में अभी वर्तमान समय में 19 शहर ऐसे है जिनकी आबादी पांच लाख से अधिक है। वहीं, इन 19 शहरों में जिनकी आबादी पांच लाख से अधिक है वो लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरपुर, झांसी, रामपुर, फिरजाबद-शिकोहाबाद, मथुरा-वृदंन, हापुड़-पिलखुआ, सहारनपुर और शाहजहांपुर है।

अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने संबंधित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को पत्र भेजते हुए कहा कि मौजूदा समय में मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। बता दें जिन शहरों को आरक्षित किया जाएगा। उनमें एक लाख की आबादी पर 40 बसों की सुविधा दी जाएगी। आर्थिक जोन में लेबर अड्डे के लिए स्थान और रोजाना लगने वाले बाजारों के लिए स्थान आरक्षित किए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article