लखनऊ

UP News: पुलिस और गो-तस्करों की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 10:30 AM IST

Cow Smugglers In UP: कोसी नदी के पार जंगल में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गईं। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में चार गो-तस्कर घायल हो गए। वहीं, इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है।

Image

UP News: पुलिस और गो-तस्करों की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल

Police Encounter: स्वार और दढ़ियाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों संयुक्त रूप से चार गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दढ़ियाल में कोसी नदी के पार जंगल में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गईं। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में चार गो-तस्कर घायल हो गए। वहीं, इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। वहीं, सभी तस्करों को सीएचसी भेज दिया गया। पुलिस ने गोतस्करों के पास से एक कार और हथियार भी बरामद किया है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ कार सवार गो-तस्कर, दढ़ियाल में कोसी पुल के पार पशु की हत्या करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही स्वार और दढ़ियाल पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और गोतस्करों की चारों तरफ से घेरा बंदी कर दी। इसके बाद गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

चौकी इंचार्ज को भी लगी गोली

पुलिस और तस्करों के इस मुठभेड़ में चार गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, इस मुठभेड़ में दढ़ियाल चौकी इंचार्ज राकेश कुमार को भी गोली लग गई। हालांकि इसके बाद पुलिस ने चारों गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो तस्करों को स्वार सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य दो को टांडा सीएचसी भेज दिया।

हथियार भी हुए बरामद

वहीं, पुलिस ने तस्करों के पास से एक गोवंशीय पशु, एक कार, तीन तमंचे, सात कारतूस और चार खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज किया चुका है। हालांकि आपराधियों ने एक सांड़ का वध करने की बात कुबूल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!