लखनऊ

UP News: मदरसों के बच्चों को पढ़ाया जाएगा AI, विश्वस्तरीय कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 04:09 PM IST

AI Course In Madarsa: सरकार मदरसों के पाठ्यक्रम में डिजिटल लिट्रेसी, कोडिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 16,513 मदरसे के छात्र-छात्राओं को नई तकनीक और विश्वस्तरीय कॉलेजों में एडमिशन के लिए मंत्रालय ने नई पहल की है।

Image

UP News: मदरसों के बच्चों को पढ़ाया जाएगा AI, विश्वस्तरीय कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला (Pic: Pixabay)

AI Course In Madarsa: यूपी में मदरसे के छात्र-छात्राओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए सरकार मदरसों के पाठ्यक्रम में डिजिटल लिट्रेसी, कोडिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मदरसे में पढ़ने वाले करीब 13.92 लाख बच्चें है। सरकार इन सबको मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इससे बच्चों को यह फायदा होगा कि वह विश्व के अच्छे कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। अन्य बच्चों की तरह वह भी मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

16,513 मदरसे को किया जाएगा शामिल

बता दें प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने इन सबके लिए नई पहल की है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 16,513 मदरसे के छात्र-छात्राओं को नई तकनीक और विश्वस्तरीय कॉलेजों में एडमिशन के लिए मंत्रालय ने नई पहल की है। इन लाखों छात्र-छात्राओं को सरकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (AI) की शिक्षा देगी, जिससे यह छात्र-छात्राएं भी अन्य बच्चों की तरह मुख्यधारा से जुड़ सकें, जिससे वह भी विश्व के अच्छे कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे और देश के तरक्की में अपना योगदान दे सकेंगे। इसके लिए सरकार उनके विशेष प्रयास कर रही है।

विश्वस्तरीय कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला

वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ व हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि मदरसे के बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी की जानकारी मिलेगी तो वह विश्वस्तरीय कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए वो खुद तैयार हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष सभी मदरसों को यूडायस से जोड़ा गया है। बच्चों का आधार प्रमाणीकरण किया गया है। इससे बच्चों की वास्तविक जानकारी प्राप्त होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article