लखनऊ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एंबुलेंस-पुलिस एस्कोर्ट के बीच टक्कर, कई घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 03:41 PM IST

Brajesh Pathak: सीतापुर के पास उप मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नियंत्रण खो जाने के कारण काफिले के एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई। साथ ही कहा कि एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम के लोगों को चोटें आई है। पुलिसकर्मी भी घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी की स्थिति अभी सामान्य है।

Image

ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एंबुलेंस-पुलिस एस्कोर्ट के बीच टक्कर।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. बाल-बाल बचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
  2. डिप्टी सीएम के काफिले में शामिल एंबुलेंस-पुलिस एस्कोर्ट के बीच टक्कर
  3. हादसे में मेडिकल स्टाफ और पुलिस के कई जवान घायल

Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एंबुलेंस और पुलिस एस्कोर्ट के बीच टक्कर। घटना के बारे में बताते हुए उत्तरी सीतापुर के एसीपी डॉ राजीव दीक्षित ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उप मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नियंत्रण खो जाने के कारण काफिले के एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई। साथ ही कहा कि एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम के लोगों को चोटें आई है। पुलिसकर्मी भी घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी की स्थिति अभी सामान्य है।

बाल-बाल बचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

हादसे में मेडिकल स्टाफ और पुलिस के कई जवान घायल

उत्तरी सीतापुर के एसीपी डॉ राजीव दीक्षित ने कहा कि हादसे में मेडिकल स्टाफ के लगभग 1-2 लोग और 6 पुलिस कर्मी घायल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सुरक्षित हैं और अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए हैं। घटना आज सुबह देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नानकारी गांव की है। घटना के समय डिप्टी ब्रजेश पाठक लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ के दौरे पर थे।

हादसे में घायल एसआई प्रमोद मिश्रा ने बताया कि एंबुलेंस और दूसरे वाहन में बहुत तेज टक्कर हुई। हादसे में घायल सब-इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा, हेड कांस्टेबल इंदर देव सिंह और राजवीर सिंह, डॉ अरशद जमाल और एक स्वास्थ्यकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महोली से बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी और सीतापुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मधु गैरोला जिला अस्पताल पहुंचे।

महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने बताया कि अचानक एक साइकिल सवार सड़क पर आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में डिप्टी सीएम के काफिले में शामिल दो वाहन आपस में टकरा गए। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article