लखनऊ

चयन परीक्षाओं की शुचिता के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं, शीघ्र लागू होगा नया कानून: CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि चयन परीक्षाओं की शुचिता के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा। इसे लेकर शीघ्र ही नया कानून लागू होगा। इसके लिए सीएम योगी ने आयोगों के साथ विचार विमर्श भी किया।

Image

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ

Photo : PTI

दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में दिखे। उन्होंने एक के बाद एक कई आदेश जारी किए। मंत्रियों और अधिकारियों को सख्त हिदायत भी दी। सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल की अहम बैठक की,जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इसी में से एक फैसला है भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकना।

पेपर लीक गैंग के खिलाफ नया कानून

सीएम योगी ने कहा कि चयन परीक्षाओं की शुचिता के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा। इसे लेकर शीघ्र ही नया कानून लागू होगा। इसके लिए सीएम योगी ने आयोगों के साथ विचार विमर्श भी किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर साल्वर गैंग/पेपर लीक कराने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नया कानून तैयार हो रहा है।

परीक्षा केंद्र को लेकर सीएम योगी के सख्त आदेश

सीएम योगी ने कहा कि केवल सरकारी या वित्त पोषित शिक्षण संस्थान ही परीक्षा परीक्षा केंद्र बनेंगे। परीक्षा केंद्र वहीं होगा, जहां हर कमरा सीसीटीवी की नजर में होगा। पेपर सेट होने से लेकर रिजल्ट तक पूरी प्रक्रिया बड़े सुधार किए जाएंगे।

पेपर से लेकर सुरक्षा तक पर आदेश

सीएम योगी ने कहा कि हर पाली में 02 या अधिक पेपर सेट जरूर होने चाहिए। प्रत्येक सेट के प्रश्नपत्र की छपाई अलग-अलग एजेंसी का माध्यम से कराना होगा। केंद्र आवंटन में महिलाओं और दिव्यांगों की आवश्यकताओं का ध्या रखा जाएगा। परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के उपरांत शासन स्तर के शीर्ष अधिकारियों तथा एसटीएफ के संपर्क में चयन आयोग रहेगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article