टेक एंड गैजेट्स

PM Modi Oath Ceremony Live Streaming: कब और कहां देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह

PM Modi Oath Ceremoney Online Live Streaming, Watch TV Telecast on LSTV, sansadtv.nic.in, Sansad TV: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह अगर टीवी की बात करें तो आप इसे हिंदी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत और अंंग्रेजी में देखने के लिए टाइम्स नाउ पर जा सकते हैं।

Image

नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह कहां देखें

Photo : Twitter

PM Modi Oath Ceremony Online Live Streaming and Telecast: एनडीए दल के नेता नरेंद्र मोदी रविवार 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसका सीधा प्रसारण कई माध्यमों के जरिए उपलब्ध होगा। आप इसे टीवी चैनल, यूट्यूब लाइव, एक्स लाइव, फेसबुक लाइव के जरिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह कहां देखें लाइव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह अगर टीवी की बात करें तो आप इसे हिंदी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत और अंंग्रेजी में देखने के लिए टाइम्स नाउ पर जा सकते हैं। इसके साथ ही संसद टीवी पर भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा टाइम्स नाउ की डिजिटल साइट https://www.timesnowhindi.com/ पर भी आप लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

यूट्यूब पर कहां देखें शपथ ग्रहण समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आप टाइम्स नाउ नवभारत के यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/@timesnownavbharat) पर देख सकते हैं।

ट्विटर (X) पर पाएं पल-पल के अपडेट्स

इसके अलावा आप पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को टाइम्स नाउ नवभारत के एक्स अकाउंट https://x.com/TNNavbharat पर लाइव देख सकते हैं और इस कार्यक्रम के पल-पल के अपडेट भी पा सकते हैं।

कब और कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्रपति भवन ने घोषणा की है कि यह समारोह रविवार, 9 जून को शाम करीब 7:15 बजे होगा। इस समारोह में विदेशी नेताओं सहित 8,000 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article