लखनऊ

UP News: ठंड में निराश्रितों का हाल जानने निकले मुख्यमंत्री योगी, रैन बसेरों में पूछा लोगों का हाल

UP CM in Night Shelters:बुधवार की रात कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक राजधानी लखनऊ के रैन बसेरों में ठहरे निराश्रितों का हाल जानने पहुंचे।

Image

मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के रैन बसेरों में ठहरे निराश्रितों का हाल जानने पहुंचे

UP CM in Night Shelters: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड में हर जरूरतमंद को आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर और कंबल का इंतजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री योगी का काफिला पहले मिल कॉलोनी पहुंचा, जहां उन्होंने प्रवासरत लोगों से कुशलक्षेम जानने के साथ उनसे आत्मीय संवाद भी किया और फिर लक्ष्मण मेला रोड की ओर भी गए।अलग-अलग रैन बसेरों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोग ठहरे हुए थे। कोई डॉक्टर को दिखाने के लिए तो कोई किसी अन्य कार्य से लखनऊ आया था।

मुख्यमंत्री योगी ने उनसे पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं। सबने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी द्वारा कुशलक्षेम और जरूरतों के बारे में पूछे जाने पर रैन बसेरों में ठहरे लोग भावविभोर हो गए। उन्हें सहसा यकीन नहीं हो रहा था कि उनके ठहरने और भोजन की जानकारी लेने खुद मुख्यमंत्री उनके पास आए हैं।

रैन बसेरों में ठहरे लोगों का कहना था कि जब योगी जी खुद उनकी सुधि ले रहे हैं तो उन्हें किस बात की दिक्कत होगी। सभी रैन बसेरों में मुख्यमंत्री योगी ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल और भोजन का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने रैन बसेरों के बाहर भी जरूरतमंद लोगों में कंबल और भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा को प्रतिबद्ध है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article