The Kerala Story: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ विवादित फिल्म द केरल स्टोरी देखी। सुदीप्तो सेन की इस फिल्म की सीएम योगी और उनकी कैबिनेट के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी। लोकभवन ऑडिटोरियम में दोपहर 11:30 मिनट पर इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम योगी और उनकी कैबिनेट ने लोकभवन में द केरल स्टोरी फिल्म देखी। न्यूज एजेंसी की ओर से जारी की गई एक वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके साथ अन्य नेता फिल्म देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक दिन पहले फिल्म की टीम से की थी मुलाकात
बता दें, एक दिन पहले गुरुवार को सीएम योगी ने लखनऊ में द केरल स्टोरी फिल्म की पूरी टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया था।उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म
बता दें, बीते मंगलवार को द केरल स्टोरी को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का फैसला किया गया था। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। बता दें, द केरल स्टोरी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फिल्म को राज्य में बैन कर दिया है। इसके बाद से वह भाजपा के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, द केरल स्टोरी में दिखाया गया है कि केरल की हजारों लड़कियों का जबरन धर्मपरिवर्तन कराया गया और बात में उन्हें आतंकी बनाकर अलग-अलग देशों में भेजा गया।
द केरल स्टोरी की टीम के साथ योगी आदित्यनाथ
