लखनऊ

CM Yogi से मिली 'The Kerala Story' की टीम, सुनाई फिल्म की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 07:03 PM IST

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा भी की और योगी सरकार के लव जेहाद व धर्मांतरण को रोकने को लेकर बने कानून (विधि विरूद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020) व कार्रवाईयों की सराहना की।

Image

सीएम योगी से मिली द केरल स्टोरी फिल्म की टीम

Photo : Twitter

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन, अभिनेत्री अदा शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। टीम ने फिल्म को लेकर चर्चा की। निर्माता विपुल शाह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से फिल्म देखने का आग्रह किया। इस दौरान वीर कपूर भी मौजूद रहे।

धर्मांतरण रोकने को लेकर बने कानून की सराहना

केरल में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी गतिविधियों में लिप्त किए जाने पर आधारित 'द केरल स्टोरी' की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा भी की और योगी सरकार के लव जेहाद व धर्मांतरण को रोकने को लेकर बने कानून (विधि विरूद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020) व कार्रवाईयों की सराहना की।

कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे सीएम योगी

सीएम योगी अपने मंत्रिमंडल के साथ इस फिल्म को देखेंगे। सीएम ऑफिस से दो दिन पहले किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि सीएम योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ 12 मई 2023 को लखनऊ में 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article