UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार आज यानी बधुवार (22 फरवरी, 2023) को अपना बजट पेश करेगी। राजधानी लखनऊ स्थित यूपी विधानसभा में इसे सुबह 11 बजे राज्य के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पेश करेंगे। साल 2023-2024 का बजट लगभग सात लाख करोड़ रुपए के आस-पास का हो सकता है, जबकि इसमें युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर खासा बल दिया जा सकता है। चूंकि, साल अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव हैं, इस लिहाज से हो सकता है कि सीएम योगी इस बजट को एक बड़े के रूप में बड़ी योजनाओं का ऐलान कर (युवाओं, महिलाओं, किसानों और हाशिए पर पड़े लोगों) भुनाने का प्रयास करें।
When, Where and How to watch UP Budget 2023 LIVE
यूपी के बजट से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्स आपको अपनी प्रिय हिंदी वेबसाइट टाइम्स नाउ नवभारत पर लाइव ब्लॉग और खबरों के रूप मिलेंगे। अंग्रेजी में यही जानकारी पाने के लिए आप हमारी अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाउ का रुख कर सकते हैं। यही नहीं, आप हमारे टीवी चैनल (टाइम्स नाउ नवभारत) पर भी बजट की विस्तृत कवरेज पा सकेंगे, जबकि डीडी उत्तर प्रदेश पर सुबह 11 बजे से यूपी के बजट सत्र की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी।
