लखनऊ

बलिया में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता के आरोप में हुए सस्पेंड

बलिया में एक मुख्य आरक्षी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इन पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता का आरोप है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो

Ballia Policeman Suspended: उत्तर प्रदेश के बलिया में तीन पुलिसकर्मियों को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। जिसके चलते इन्हे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में एक मुख्य आरक्षी भी शामिल है।

जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि बैरिया थाने में कार्यरत आरक्षी मनीष गोड़ और प्रियव्रत गोड़ पर आरोप है कि उन्होंने चोरी के मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने के लिए एक व्यक्ति को बैरिया पुलिस चौकी पर बुलााया। जिसके बाद उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि ऐसा ही आरोप नगरा थाने पर कार्यरत मुख्य आरक्षी अजय कुमार त्रिपाठी पर भी लगा है। जिन्होंने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने में लाये जाने के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरती है।

जांच में सही पाए गए आरोप

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की गई। जिसमें तीनों पुलिसकर्मियों पर आरोप सही पाए गए। जिसके बाद इन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article