लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ के लोगों के लिए खुशखबरी, 100 हेल्थ एटीएम में होगी खून की जांच, देखें क्या है रेट

Lucknow News: लखनऊ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 हेल्थ एटीएम की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से लोग कम कीमतों पर खून की जांच करवा सकते हैं।

Image

लखनऊ में 100 हेल्थ एमटीएम में होगी खून की जांच

Photo : iStock

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्लड टेस्ट करवाने के लिए अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। लखनऊ में स्मार्ट सिटी मिशन चल रहा है। इस मिशन के तहत लोगों के लिए हेल्थ एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस सुविधा के तहत खून की जांच के अलावा ईसीजी और यूरिन टेस्ट भी शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत होने वाली खून की जांच के लिए 100 हेल्थ एटीएम सेवा के लिए सक्रिय है।

स्मार्ट सिटी के संबंध में बात करते हुए आयुक्त डॉ. राजेश जैकब बताते हैं कि स्मार्ट सिटी के तहत शुरू की गई 100 हेल्थ एटीएम के माध्यम से लोग अपने खून की जांच आसानी से और कम दरों पर करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें इधर-उधर भागने और परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

कम दरों पर होगी खून की जांच

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू हुए 100 हेल्थ एटीएम में लोग खून की जांच अन्य स्थानों के मुकाबले कम से कम रुपये में करवा सकेंगे। मेडिकल अधिकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार इस हेल्थ एटीएम में शुगर, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, रैपिड प्रेगनेंसी टेस्ट, डेंगू रैपिड टेस्ट, मलेरिया रैपिड टेस्ट के साथ ईसीजी, थायराइड और यूरिन भी चेक करवा सकते हैं। ईसीजी, थायराइड, मलेरिया, डेंगू रैपिड टेस्ट और यूरिन टेस्ट लोग मात्र 50 रुपये में करवा सकते हैं। लिपिड प्रोफाइल की जांच 200 रुपये में और अन्य खून की जांच मात्र 20 रुपये में होगी।

बता दें कि दिए गए इन टेस्टों की कीमत बड़े अस्पतालों और पैथ लैब में बहुत अधिक होती है। अधिक कीमतों के कारण लोग खून की जांच समय पर करवाने में लापरवाही कर देते हैं। ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो इसके ध्यान में रखते हुए हेल्थ एटीएम की शुरुआत की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article