लखनऊ

अतीक का 'राइट हैंड' है गुड्डू मुस्लिम: उमेश पाल पर बरसाए थे बम, अहमद के शूटर्स को कभी देता था ट्रेनिंग

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 2, 2023, 04:08 PM IST

Umesh Pal Murder Case: दरअसल, उमेश पाल मर्डर केस में अतीक के कई खास गुर्गे शामिल थे, जिनमें गोलीबारी और बमबाजी करने वाले चारों आरोपियों की पुलिस शिनाख्त कर चुकी है। अरमान नाम का एक शूटर इनमें से पहले ही मारा जा चुका है।

Umesh Pal Murder Case: गैंगस्टर अतीक अहमद का राइट हैंड कहा जाने वाला गुड्डू मुस्लिम एक बार फिर से सुर्खियों में है। बम बनाने में माहिर इस शख्स ने कथित तौर पर उमेश पाल पर बम बरसाए थे और कभी यही अहमद के शूटर्स को ट्रेनिंग दिया करता था।

दरअसल, उमेश पाल मर्डर केस में अतीक के कई खास गुर्गे शामिल थे, जिनमें गोलीबारी और बमबाजी करने वाले चारों आरोपियों की पुलिस शिनाख्त कर चुकी है। अरमान नाम का एक शूटर इनमें से पहले ही मारा जा चुका है। इस बीच, हत्याकांड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स का चेहरा सामने आया है और पुलिस प्रशासन उसके बाद चौंक उठा है। क्लिप में माफिया अतीक का राइट हैंड गुड्डू मुस्लिम था।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article